8 AM Metro Movie Ott Release Date, Ott Plateform, Ratings and More

8 AM Metro Ott Release Date : 2023 में कई सारी फिल्मे सिनेमाघर में रिलीज़ हुई लेकिन उनमें कुछ फिल्में अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं हुई हैं। और इन्ही कुछ फिल्मों में से एक है 8 AM Metro जो अब 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है। 8 AM Metro सिनेमाघरों में 19 मई 2023 को रिलीज़ हुई थी। और इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म 10 मई 2024 को Ott Plateform Zee5 पर देखने को मिलेगी।

8 AM Metro Movie Story

इरावती (संयमी खेर) महाराष्‍ट्र के नांदेड में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। इरावती (संयमी खेर) को कविताएं लिखने का शौक है। पर उसकी प्रतिभा की घर में कोई नहीं करता है वो ही बात हुई घर की मुर्गी दाल बराबर।

बहन की डिलीवरी की वजह से उसे अकेले हैदराबाद जाना पड़ता है। लेकिन बचपन में हुई एक घटना की वजह से उसे ट्रेन में अकेले सफर करने से डर लगता है।वह डरते-डराते ट्रेन से वहां पहुंचती है। बहन के कहने पर मध्‍यमवर्गीय परिवार की इरावती अस्पताल से घर मेट्रो से आना-जाना आरंभ करती है। हालांकि, उसके लिए यह सफर आसान नहीं होता।

वह सुबह आठ बजे मेट्रो पकड़ती है, लेकिन डर की वजह से उसके पसीने छूटने लगते हैं। यह देखकर स्‍टेशन पर मौजूद प्रीतम (गुलशन देवैया) उसकी मदद करता है। अगले दिन फिर दोनों उसी समय मिलते हैं। वह इरावती का डर निकालने की कोशिश करता है। धीरे-धीरे दोनों में दोस्‍ती हो जाती है।

वह इरावती के लेखन की तारीफ करता है। उसे लिखने के लिए प्रोत्‍साहित करता है। हालांकि, बैंक में कार्यरत प्रीतम ने अपनी जिंदगी का राज उससे छुपा कर रखा होता है। क्‍या उन दोनों की दोस्‍ती कायम रह पाएगी? प्रीतम की जिंदगी का दर्द क्‍या है? क्‍या इरा किताब लिख पाएगी? इन पहलुओं पर कहानी आगे बढ़ती है।

8 AM Metro Movie Cast & Crew

फिल्म में गुलशन देवैया ने प्रीतम की भूमिका निभाई है और सैयामी खेर ने इरावती की भूमिका निभाई है। राज रचकोंडा ने मल्लाडी वेंकट कृष्ण मूर्ति के तेलुगु उपन्यास अंदामिना जीवितम पर आधारित फिल्म लिखी और निर्देशित की। सनी कुरापति ने cinematographer के रूप में काम किया, और अनिल आलयम ने इसे संपादित किया। मार्क के रॉबिन ने फिल्म का संगीत तैयार किया।

Leave a Comment